
2025-10-07T05:42:35
ऐतिहासिक उपलब्धि इंदौर स्थित सर्वोत्तम हॉस्पिटल की डॉक्टर सोनल पलोड़ जो की एक प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ है उन्हें अपने क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव प्राप्त है तथा एम आई वी एच(minimal invasive vaginal hysterectomy)में दक्षता प्राप्त है।उन्होंने गत 15 जुलाई 2025 को एक विश्व कीर्तिमान रच डाला है, डॉक्टर सोनल के एक मरीज जिसका पूर्व में 6 बार (C- Section) ऑपरेशन द्वारा बच्चे का जन्म हो चुका था, को बच्चेदानी में एक गठान बन गई थी साथ ही गर्भाशय की दीवार इतनी कमजोर हो गई थी कि उसका ऑपरेशन करना असंभव सा प्रतीत हो रहा था। डॉक्टर सोनल ने अपनी कुशलता और बुद्धिमता से उक्त मरीज का मिनीमल इनवेसिव वेजाइनल हिस्ट्रैक्टोमी ( MIVH) (बिना दूरबीन, बिना चीरा लगाकर)द्वारा गठान को सफलता पूर्वक मरीज के बच्चेदानी से निकल कर मरीज को इससे संबंधित सभी समस्याओं से निजाद दिलवाई। मरीज अब एक दम स्वस्थ और सकुशल है। जब हमने इतिहास के पन्नों में जाकर देखा तो हमें पता चला की डॉक्टर सोनल द्वारा की गई यह शल्यक्रिया विश्व में पहली बार दर्ज की हुई इतनी जटिल शल्य क्रिया है। इसे विश्व की प्रतिष्ठित international book of world records और भारत की national book of records ने अपने रिकॉर्ड में स्थान प्रदान किया, डॉक्टर सोनल ने इंदौर , मध्य प्रदेश का ही नहीं पूरे भारतवर्ष को विश्व पटल पर गौरान्वित किया है। डॉक्टर सोनल कहती है ' 15 वर्षों के अनुभव में पहली बार इतने जटिल केस में MIVH संभव हुआ है।यह न केवल मेरे लिए बल्कि पूरे मेडिकल क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर है'। संपर्क : सर्वोत्तम हॉस्पिटल प्लॉट न 1864 स्कीम न 114 पार्ट 1 निरंजनपुर इंदौर मध्य प्रदेश। फोन 9752479765 / 9893279765 / 07314875235